नि:संतान दम्पति शिविर आज
रायपुर
आयुष टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर द्वारा 7 मार्च को नि:संतान दम्पति शिविर का आयोजन 7 मार्च को भाटपारा के स्व. चंदादेवी तिवारी हॉस्पिटल में किया जा रहा है। शिविर दोपहर को 12 बजे से शुरू होगा और 3 बजे तक चलेगा।
छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त टेस्ट ट्यूब सेंटर में शुमार आयुष टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर द्वारा नि:संतान दम्पतियों के लिये भाटापारा के स्व.चंदादेवी तिवारी हॉस्पिटल में शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर नि:संतान दंपतियों को परामर्श देकर उन्हें आगे के इलाज के बारे में जानकारी देगें। इस शिविर में आने वालीनि:संतान दंपतियों को पहले अपना अग्रिम पंजीयन कराना आवश्यक है साथ ही उन्हें अपने इलाज की सभी पुरानी रिपोर्ट को साथ लाना अनिवार्य है। उल्लेखनीय है कि नि:संतान दंपतियों की गोद को किलाकारियों से भरने में आयुष टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर ने अपनी अलग पहचान बनाई हुई। जिसके कारण राज्य के साथ ही सीमावर्ती दिगर राज्यों के शहर से भी नि:संतान दंपत्ती यहां अपने इलाज के लिये आते हैं।

पाठको की राय